साइक्लिंग का जुनून : साइकिल चलाते दिल्ली से निकले रिटायर सूबेदार और उनके बेटे, कल दुर्ग में होगा भव्य स्वागत

दुर्ग। मन में जुनून सवार हो तो कठिन से कठिन कार्य के लक्ष्य को अपनी लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से प्राप्त किया जा सकता है। आर्मी से रिटायर हुए सूबेदार गेंद लाल साहू और उनके पुत्र हर्ष कुमार साहू ने साइक्लिंग करते हुए दिल्ली से दुर्ग वापस आने का निश्चय किया। वे कल दुर्ग पहुंच रहे हैं।

सुबेदार गेंद लाल साहू मूलतः ग्राम जोरातराई, थाना रनचिरई जिला बालोद तहसील गुंदरदेही के रहने वाले हैं। उसने 25 साल पहले 16 साल की उम्र में आर्मी ज्वाइन कर देश सेवा का निर्णय लिया और 30 अप्रैल 2024 को दिल्ली सेना हेडक्वार्टर से रिटायर हुए। अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई पूरी होने तक उसने दिल्ली में ही रहने का निर्णय लिया। बेटा हर्ष ने बारहवीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल रीवा से पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी किया। इस बीच उसने साइक्लिंग के अपने जुनून को पूरा करने के लिए लगातार अभ्यासी करते रहे और उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

बाप बेटा दोनों सोमवार को साइक्लिंग करते हुए दुर्ग पहुंचेंगे। महाराजा चौक दुर्ग में दोनों का बाजे-गाजे के साथ स्वागत करने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...