दुर्ग पुलिस का “संकल्प” नशे के खिलाफ अभियान: SP शुक्ला के निर्देश पर लेट नाईट चेकिंग जारी… पिछले 5 दिनों में 50 से ज्यादा वाहन चालकों के खिलाफ एक्शन; नशे में चला रहे थे गाड़ी… फाइन के साथ-साथ लाइसेंस भी होगा कैंसिल

दुर्ग -भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ “संकल्प” अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर “संकल्प” नशे के खिलाफ अभियान के तहत पिछले 5 दिनों में 52 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से 10,000/-रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया साथ ही वाहन चालक का लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। दुर्ग पुलिस द्वारा यह कार्रवाई प्रतिदिन फिक्स पाइंट लगाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध ये विशेष अभियान छेड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,(शहर) के मार्ग दर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा रात्रि के समय नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगातार देर रात वाहन चेकिंग पाइंट लगाकर की जी रही है कार्यवाही।

कार्रवाई में 08.00 बजे से 10.00 बजे तक जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र के प्रमुख मार्गो में नेशनल हाईवे में फिक्स पाइंट लगाकर वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया जा रहा है विगत 05 दिवस में 52 वाहन चालक नशे के हालत में वाहन चलाते पाये गये जिनके वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक से 10000/-रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया। साथ ही दुर्ग पुलिस द्वारा ऐसे चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया है। दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि, अपने एवं दूसरे के सुरक्षित परिवहन हेतु किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन न चलाये जिससे किसी प्रकार के जान मान माल की हानि न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...