कवर्धा हादसे के बाद दुर्ग रेंज IG गर्ग का सख्त निर्देश: पिकअप गाड़ियों को सवारी गाड़ी बनाया तो वहान मालिकों पर होगी कार्रवाई…! तीनों जिले के SP संग बैठक… हादसों को रोकने जागरूकता लाने निर्देश

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग (IPS) ने सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए दुर्ग,बालोद और बेमेतरा के SP को निर्देश जारी किया है। IG ने अनाधिकृत रूप से मालवाहक वाहनों में सवारी लेकर चलने एवं शराब पीकर वाहन चलाने, सड़क किनारे बिना सूचक दिए रोड में गाड़ी खड़ी करने से होने वाली दुर्घटनाओं में रोक लगाने भी आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने मालवाहक और पिकअप वाहन स्वामियों की बैठक लेकर समझाइस देकर, मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने तथा नियमों की उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि, कबीरधाम (कवर्धा) के थाना कुकदूर और थाना बेमेतरा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम कठिया के समीप सड़क किनारे खड़ी माजदा वाहन से पिकअप वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने पर बहुत से लोगो की मृत्यु एवं कई लोग घायल हुए थे। ऐसे घटनाए को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा सड़क दुर्घटना में नियंत्रण लाये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के संबंध में दुर्ग रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए।

इस संबंध में मालवाहक एवं पिकअप वाहन स्वामियों की बैठक लेकर समझाईश दें कि मालवाहकों का उपयोग मोटर व्हीकल एक्ट नियमों के अनुरूप करें। मालवाहकों के उपयोग में मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर पर्याप्त अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...

IPS राजश्री मिश्रा को दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी राजश्री मिश्रा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट...