स्वच्छता के लिए रिसाली निगम की खास पहल: जो गिला और सूखा कचरा अलग-अलग दे रहे है उनका थैंक्स… मिक्स कचरा देने वालों को चेतावनी; सोसाइटी वालों ने उठाया जलसंकट का मुद्दा

रिसाली। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने खास पहल करते हुए उस अपार्टमेंट के पदाधिकारियों को थैंक्स कहा जो गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर दे रहें है। वहीं कुछ पदाधिकारियों को सीख लेने की हिदायत दी। उन्होंने मंगलवार को नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में बने अपार्टमेंट सोसायटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त मोनिका वर्मा ने लगभग 20 दिनों की समझाईस के बाद भी गीला और सूखा मिक्स कचरा देने वाले चिन्हित अपार्टमेंट के पदाधिकारियों को चर्चा पे बुलाया।

उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कचरा अलग-अलग नहीं देते है तो निगम कर्मी कचरा नहीं उठाऐंगे। कचरा नाली व खुले स्थान में फंेकते पाए गए तो एक्ट के तहत जुर्माना कार्यवाही की जाएगी। इस बैठक में निगम सचिव रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अपार्टमेंट में बने सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना था कि गर्मी में ग्राउंड वाटर लेवल नीचे चला गया है। पानी की तकलीफ हो रही है। आयुक्त ने कहा कि जिस अपार्टमेंट में पानी की कमी है वहां निगम टैंकर से पेयजल आपूर्ती करेगा।

इन अपार्टमेंट को चेतावनी

  • मधुरिशा हाईट फेस-3
  • आकृति रेसिडेन्सी
  • शिल्प गंगा
  • आर.बाी. निवास
  • द डस्टीनेशन
  • दीप वैली
  • न्यू पलाश टावर
  • मधुरिशा हाईट फेस-2

सहयोग करने पर आयुक्त ने इन अपार्टमेंट को कहा थैंक्स

  • मयूरी हाइट्स
  • गार्डन
  • आकृति एक्सोटिका
  • बाला जी
  • शिल्प सागर
  • बसेरा
  • आशा अपार्टमेंट
  • दीप अपार्टमेंट
  • द वेव अपार्टमेंट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...