मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की पिटाई… नाराज बेटे ने बदला लेने की भावना से की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की युवकों ने पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला के अनुसार मुक्तानंद यादव (40 साल) नाम का युवक दो दिन पहले टंकी मरोदा अपने रिश्तेदारों के यहां आया था। वो 10-11 सालों से मानिक रूप से कमजोर है।

सोमवार को उसका धनुष यादव नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस हुई तो मुक्तानंद ने धनुष यादव को डंडे से पीट दिया। मानसिक रोगी होने से धनुष यादव कुछ नहीं बोला, लेकिन वहां से बड़बड़ाते हुए घर आया। पिता को डंडे से पीटने की बात से धनुष का बेटा दीपक यादव काफी नाराज हो गया। सोमवार शाम को उसने अपने साथी संतोष साहू को बुलाया। दोनों एक साथ मुक्तानंद की लात घुसे और डंडे से पिटाई कर दिया। बुरी तरह पीटने के बाद उन्होंने मुक्तानंद को वहीं पर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे में छोड़ दिया और चले गए।

मंगलवार सुबह जब लोगों ने देखा तो चबूतरे में मुक्तानंद का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर नेवई पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया है। नेवई थाना प्रभारी का कहना है कि उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीएम रिपोर्ट में यद मौत का कारण मारपीट आया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...