दुर्ग रेंज IGP राम गोपाल गर्ग ने ‘पुलिस शहीद सेल’ का किया गठन… रेंज स्तरीय मीटिंग में शहीद परिवारों से की गई चर्चा

दुर्ग। दुर्ग पुलिस रेंज IG राम गोपाल गर्ग ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन किया। बुधवार को “पुलिस शहीद सेल” का गठन कर रेंज स्तरीय मीटिंग का आयोजन सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया गया। जिसमें शहीद परिवारों से विस्तृत चर्चा, भौतिक और वर्चुअल रूप से की गई। इस बैठक का उद्देश्य शहीद परिवारों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को समझना और उनका समाधान करना था।

पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में कहा कि, “शहीद परिवारों की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे वीर परिवार हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। इन परिवारों की सेवा और सहयोग हमारी प्राथमिकता है।” इस मीटिंग में शहीद परिवारों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया।

गर्ग ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और शहीद परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘पुलिस शहीद सेल’ के गठन पर शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह मीटिंग आयोजित की जाएगी। जिसका निराकरण जिला स्तर एवं रेंज स्तर पर किया जाएगा, उच्च स्तरीय मदद की आवश्यकता होने पर पुलिस मुख्यालय सेल में प्रेषित भी किया जावेगा।

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, भौतिक रूप से जिला दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस भिलाई नगर अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक श्री पनिक राम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद सेल के सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में, शहीद परिवारों ने पुलिस विभाग के इस कदम की सराहना की और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...