भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवती समेत 7 अरेस्ट: लॉज में चल रहा था देह व्यापर का धंधा… दुर्ग पुलिस ने मारी रेड, आपत्तिजनक सामान भी मिले

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दुर्ग पुलिस ने एक लॉज में रेड मारकर देह व्यापर के धंधे का खुलासा किया है। ये पूरा मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है। यहां पावर हाउस में स्थित एक लॉज में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की जिसमें 3 युवती समेत 7 लोग गिरफ्तार हुए है। छावनी CSP हरीश पाटिल ने पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता के जरिये किया है। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने निलेश वर्मा, उम्र 19 साल, सुप्रभात शील, उम्र 44 साल, राजेन्द्र यादव, उम्र 37 साल, राहुल वर्मा और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पावर हाउस के प्रभात लॉज में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर SP जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा रेड कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिसमे ASP भिलाई शहर सुखनंदन सिंह राठौर और CSP छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी SI चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा 9, जुलाई मंगलवार को रेड मारा गया। रेड के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि, मंगलवार को निलेश वर्मा के द्वारा लॉज के कमरों मे लड़कियों और महिलाओं को ग्राहकों से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चलाना कबूल किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर सब को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण, महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की अहम भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...