दुर्ग SP ने ली क्राइम मीटिंग: “महिलाओं से जुड़े मामलों में बिलकुल न बरते लापरवाही; पेंडिंग अपराध, शिकायत, समंस, वारंट पर तुरंत ले एक्शन”…पढ़िए अधिकारीयों को दिए गए निर्देश

भिलाई। पुलिसिंग में अपनी खास और अलग पहचान बनाने वाले दुर्ग के SP आईपीएस डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम सेक्टर 6 में पुलिस अधिकारियों से क्राइम मिटिंग ली है। SP ने जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारियों की मिटिंग लेकर लंबित अपराधों एवं शिकायत की समीक्षा किया। SP ने दिसम्बर से पहले अपराध के पेंडिंग मामलों को जल्द सुलझाने का निर्देश दिए है। शिकायती पत्रों के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की भी चेतावनी SP द्वारा दी गई है।

पेडिंग अपराधों का निराकरण करने व पेंडेंसी कम करने के उद्देश्य से सभी सुपरविजन अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे, लंबित मामलों पर चर्चा किया गया। SP ने महिलाओं से जुड़े अपराधों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों और महिला से जुड़े रिपोर्ट, शिकायत पत्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है।

लापता नाबालिगों की पतासाजी व दस्तयाब कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने भी कहा गया है। उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध तथा लंबित गंभीर मामलों के साथ-साथ चिटफंड कंपनी से संबंधित शिकायतों, आईटी एक्ट प्रकरणों की अपने स्तर पर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुलिस टीम बनाकर दीगर प्रांत भेजने कहा है।

SP डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि- थानावार लंबित अपराध, शिकायत, समंस, वारंट, मर्ग, गुम इंसान, चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की समीक्षा उपरांत लंबित मामले का निराकरण करें। साथ ही सभी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना तंत्र मजबूत कर संपत्ति संबंधी अपराध जैसे लूट, चोरी, धोखाधड़ी आदि को रोकने के लिए अधिक से अधिक लघु व प्रतिबंधात्मक अधिनियम के तहत कार्यवाही करने को कहा गया है।

इसके अलावा रात्रि गश्त पेट्रोलिंग को बेहतर करने हिदायत दी गई है। थाना क्षेत्र के बदमाशों पर सतत निगाह रखते हुए उनकी सक्रियता पाए जाने पर विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, असामाजिक गतिविधियों जैसे अवैध शराब व मादक पदार्थों की बेचने, अवैध आर्म्स, जुआ-सट्टा में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने निर्देश दिया गया है। मिटिंग में ASP ग्रामीण अनंत साहू, SDOP पाटन देवांश राठौर, CSP आईपीएस वैभव बैंकर, प्रभात कुमार, निखिल रखेचा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...