दुर्ग में फिर से सड़क हादसा: स्कूटी ने दो बाइक सवार को ठोका… पोल से टकराई गाड़ी, हाथ शरीर से हो गया अलग, मौत… दूसरा घायल; 108 की टीम ने पहुंचाया हॉस्पिटल

दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पाटन ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सिकोला आईटीआई के पास स्कूटी सवार युवक ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक युवक जहां मौत ही गई वहीँ, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि, देमार निवासी ललित कुमार उम्र 22 वर्ष और देवेंद्र उम्र 20 वर्ष अपनी बाइक से टोला घाट जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर मार्ग में सिकोला आईटीआई के पास पीछे से आ रहे स्कूटी ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी और उनकी बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। बाइक के पोल से टकराते ही ललित का दायां हाथ शरीर से पूरी तरह अलग हो गया, वहीं देवेंद्र के पैर में भी फ्रेक्चर आई है।

सूचना मिलने पर 108 के पायलट सतीश ठाकुर और ईएमटी वर्षा तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचें और दोनों घायलों का उपचार करते हुए सीएचसी पाटन लेकर आये। यहां से ललित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया जहां हॉस्पिटल पहुँचने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...