वोटिंग सामग्री वितरण स्थल का दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग ने किया निरीक्षण… सुरक्षा व्यवस्था सुविधाएं को लेकर दिए निर्देश; देखिये तस्वीरें

दुर्ग-भिलाई। आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा किया गया, निरीक्षण में मतदान सामग्री वितरण स्थल – जिसमे साइंस कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन में जाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए पूरे एरिया को सुरक्षित करने के लिए ठोस बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में सभी आवश्यक जगहों पर सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा पूरे परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण के दिन लोगों की काफी आवाजाही रहेगी। उसके अनुरूप सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं एवं विधानसभावार सामग्री वितरण के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तैयारियों की एक विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी से कहा। वाहन पार्किंग के संबंध में जानकारी लेते हुए जगह का निरीक्षण किया। पार्किंग व्यवस्था के साथ वाहनों के सुचारू आवाजाही के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नील कंठ वर्मा, थाना प्रभारीगण अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...