वोटिंग और त्यौहारी सीजन को देखते हुए भिलाई निगम का अमला शहर की सफाई में लगा; तालाब, उद्यानों की साफ-सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था भी किया जा रहा है दुरूस्त

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में निगम प्रसाशन द्वारा तालाब एवं उद्यानों की युद्व स्तर पर सफाई की जा रही है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर शहर के मुख्य मार्ग, व्यवसायिक क्षेत्र, उद्यान, कालोनी तथा गली मोहल्ले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किया जा रहा है। भिलाई निगम के आयुक्त रोहित व्यास ने आगामी दिपावली पर्व एवं छट पर्व को ध्यान में रखते हुए जोन आयुक्तो को निर्देशित किये है कि शहर के सभी पोल में लगे लाईट चालू हो जिन पोल में फिक्चर नहीं है उनमें तत्काल व्यवस्था कर बंद एवं बिना लाईट वाले पोल में लाईट लगाकर चालू करें। नगर के सभी पोल के लाईट चालू हो साथ ही छट के लिए शहर के तालाबों की सफाई, पार में बने घेरे की रंगाई पोताई करने को कहा है।

निगम के जोन आयुक्त अपनी टीम के साथ तालाबों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये है विशेष रूप से जिन तालाबों में छट पूजा का आयोजन किया जाता है भेलवा तालाब, कोहका तालाब, शीतला तालाब, सूर्यकुण्ड तालाब, सेक्टर 2 तालाब, सेक्टर-7 तालाबों की सफाई किया जा रहा है और जिन तलाबो मे जलकुम्भी है विर्सजन किये गये देव प्रतिमा के अवशेष है उसका गहराई से कचरो की सफाई कर तालाब पार की साफ-सफाई और रंगाई पोताई का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार नगर के उद्यानों की भी सफाई विशेष रूप से किया जा रहा है।

आयुक्त व्यास ने कहा है कि शहर की प्रकाश, सफाई व्यवस्था दुरूस्त होना चाहिए साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनाये गये मतदान केन्द्रो में भी प्रकाश, साफ-सफाई एवं पानी तथा शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त होना चाहिए। जोन के अधिकारी अपने जोन क्षेत्र के स्कूल एवं अन्य शासकीय भवन में बनाये गये मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर चुनाव आयोग के नियमानुसार सभी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इधर शत प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान भी निगम द्वारा चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...