Durg’s Kumhari Bus Accident Update: दुर्ग बस हादसे की जांच शुरू… CM साय ने घायलों से की मुलाकात, डिप्टी CM शर्मा के साथ कमिश्नर, IG, कलेक्टर, SP समेत सभी मौके पर… राष्ट्रपति, PM और राज्यपाल ने जताया शोक; घायलों और 12 मृतकों के नाम जारी, आर्थिक सहायता… जानिए सभी अपडेट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए दर्दनाक बस हादसे की गूंज पुरे देश में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी ने इस हादसे में दुःख प्रकट किया है। आपको बता दें, मंगलवार शाम 8 बजे के आस पास केडिया डिस्टलरी के स्टाफ बस 30-40 फीट गेहरे खदान में गिर गई। इस हादसे में अब तक 12 कर्मचारियों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। सुबह से ही मौके पर IG, कलेक्टर, SP अन्य आला अधिकारी मौजूद है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। खाई से मुश्किल से बस को बाहर निकाला गया है। बस पूरी तरह डैमेज हो गयी है। बस हादसे में अब तक 12 मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। आज सुबह एक और मौत की खबर सामने आई है, इस तरह आंकड़ा 13 बताई जा रही है।

गृहमंत्री विजय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे
गृहमंत्री एवं डिप्टी CM विजय शर्मा और कई विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुयाना किया। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, SP जीतेन्द्र शुक्ला ने घायलों से मुलाकात भी किया है। उन्होंने कहा कि, “कुम्हारी बस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों साथ आज घटना स्थल पहुंचकर हादसे की परिस्थितियों को जानने का प्रयास किया। जांच के तथ्यों के आधार पर निश्चित ही एक्शन लिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

मजदूरों को फैक्ट्री से लेकर लौट रही थी बस
हादसा तब हुआ जब कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री से रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में बस गहरी खाई में गिर गई। कलेक्टर चौधरी ने फौरन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए थे। दुर्ग जिले के कुम्हारी में विगत रात्रि हुई बस वाहन दुर्घटना की खबर लगते ही कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में जिला/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव हेतु तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घायलों को उपचार हेतु रायपुर पहुंचाया गया।

घायल और मृतकों के नाम जारी
इस घटना में घायल रमेश यादव, गुरूमुख सिंग, निर्मल सिंग, देवेन्द्र सिंग, मोनिका वर्मा, उषा साहू, हस्तिना सिक्का, कुंती यादव, उर्मिला कौशल, सरजीत कौर को एम्स में भर्ती किया गया है। बिहारी लाल दुबे को मेकाहारा में एवं कविता चौधरी, प्रदीप वाधी को ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस दुखद दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें शांति बाई देवांगन पति स्व.बिहारी लाल देवांगन उम्र 60 वर्ष पता महमायापारा वार्ड 03 कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, सत्या बाई निषाद पति अभय निषाद उम्र 60 वर्ष पता-रामनगर कुम्हारी, राजू राम पिता रामवृक्ष नाई उम्र 49 वर्ष निवासी सेवा समिति कैम्प 02 मिलाई, पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल उम्र 50 वर्ष पता जोन 03 खुर्सीपारा रामचंद्र होटल के पास थाना खुर्सीपारा जिला दुर्ग, कमलेश देशलहरा पिता तुलसी राम देशलहरे उम्र 35 वर्ष पता सेक्टर 04 सड़क 28 म.नं. 26 भिलाई, निखु भाई पटेल पिता मदन भाई पटेल उम्र 63 वर्ष पता सेक्टर 02 मिलाई थाना भिलाई नगर, परमानंद तिवारी पिता स्व. वासुदेव तिवारी उम्र 55 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड दादर रोड चरोदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग, त्रिभुवन पाण्डेय पिता स्व. जय किसन पाण्डेय उम्र 55 वर्ष पता प्रगति नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई, बिहारी यादव पिता भूखन यादव उम्र 60 वर्ष पता शास्त्री नगर भिलाई, मनोज कुमार ध्रुव पिता मनाराम ध्रुव उम्र 43 वर्ष पत्ता म.नं. 858/4 ड्रीम सिटी वार्ड 07 भिलाई उमदा रोड थाना भिलाई 03, अमित सिन्हा पिता मोहन लाल सिन्हा उम्र 40 वर्ष पता शंकर नगर वार्ड 11 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, कृष्णा साहू पिता टोंका साहू उम्र 45 वर्ष पता-केनाल रोड जोन 02 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार दुर्ग शामिल है।

हादसे की जांच शुरू
घटना के अगले ही दिन कुम्हारी बस हादसे की जांच भी शुरू हो गई है। IG रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी समेत तमाम अधिकारी आज सुबह से ही घटनास्थल पहुंचे। सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और खदान के नीचे उतरकर अधिकारियों से बात की। सार्वजनिक महत्व की घटना होने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए गए है। जांच के बिन्दु निर्धारित कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 महेश कुमार राजपूत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम राजपूत निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर 30 दिवस के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

प्रशासन करेगी आर्थिक मदद, कंपनी ने भी नौकरी, मुआवजा और इलाज का खर्चा उठाने की घोषणा
जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजन एवं घायलों को शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन में निहित प्रावधानों के अनुरूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कुम्हारी हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने जयाता शोक…
कुम्हारी हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने दुःख व्यक्त किया है। X पर राष्ट्रपति ने लिखा…- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। X पर प्रधानमंत्री मोदी ने ने लिखा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

राज्यपाल हरिचंदन ने बस दुर्घटना मे व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक जताया
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

घायलों का हालचाल जानने पहुंचे सीएम साय और डिप्टी CM शर्मा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार सुबह रायपुर AIIMS पहुंचकर बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टर्स को घायल कर्मचारियों के समुचित इलाज का इंतजाम करने को कहा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, डिप्टी CM विजय शर्मा को ही घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने कहा।

अंधेरा, संकरी रोड और बाजु में खाई
जिस जगह पर दुर्घटना हुआ वहां की सड़क काफी संकरी है और वहां स्ट्रीट लाइट्स तक बंद पड़ी थीं। सड़क किनारे खदान की वजह से बनी खाई होने के बाद भी रेलिंग नहीं लगी थी। बताया जा रहा है कि बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। हादसे की असल वजह जांच के बाद सामने आ पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग