रायपुर के 4 स्टार होटल में दुर्ग के युवक ने किया मॉडल से रेप: ईवेंट मैनेजर ने मॉडल को होटल में बुलाया मिलने… फिर किया दुष्कर्म… FIR के 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के VIP रोड स्थित होटल में एक मॉडल से रेप किया गया। आरोपी इवेंट मैनेजर साहिल जैन को पुलिस ने वारदात के 5 दिन बाद हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं। होटल के कमरे में बुलाकर मॉडल से रेप करने के मामले में FIR दर्ज होने के के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसके हैदराबाद में जाकर छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। साहिल जैन पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है।

मूलत: दुर्ग का रहने वाला साहिल जैन, कारोबारी और रसूखदार नेताओं से संबंध के चलते रायपुर में भी रहता है। वह पहले भी मारपीट, रश ड्राइविंग जैसे मामलों में आरोपी रह चुका है। कुछ समय पहले साहिल जैन केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का सोशल मीडिया प्रभारी हुआ करता था। खराब रवैये और मंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल करने की वजह से साहिल जैन केंद्रीय मंत्री की टीम से बाहर कर दिया गया था।

लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है- मुझे 23 अगस्त की शाम लगभग 7:30 बजे मेरे दोस्त नितेश ने कॉल करके VIP रोड के होटल बेबी लॉन इंटरनेशनल में बुलाया। होटल के बाहर आते ही मैंने अपने दोस्त को फोन किया। उसने साहिल जैन से मिलने को कहा। होटल में कमरा साहिल जैन के नाम से बुक था। वो मुझे कमरा नंबर 310 में लेकर गया। कुछ देर बाद नितेश भी आ गया। कमरे में हम तीनों ही थे। बातें कर रहे थे।

अचानक नितेश ने कहा कि उसे अपने पिता से मिलने माना जाना है। नितेश होटल से निकल गया। अब कमरे में साहिल और लड़की ही थे। लड़की का आरोप है कि नितेश के जाने के बाद साहिल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा। युवती के मना करने पर भी साहिल नहीं रुका और उसने रेप किया। लड़की ने कहा है कि वो चीखती-चिल्लाती रही, मगर मदद को कोई नहीं आया।

कुछ देर बाद डोर बेल बजी तो लड़की भागकर वॉशरूम में छुप गई और खुद को लॉक कर लिया। साहिल ने होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर नितेश खड़ा था। नितेश कमरे में आया तो लड़की चिल्लाने लगी नितेश को सब कुछ बता दिया। लड़की के दोस्त ने उसे वॉशरूम से बाहर निकाला। उसे उसके कपड़े दिए और होटल से लेकर निकल गया। इस बीच साहिल भी भाग गया।

घटना के बाद रात में ही लड़की ने जानकारी राजेंद्र नगर थाने की पुलिस को फोन पर दी। थाने के स्टाफ ने कह दिया कि अपने साथ हुई घटना की जानकारी डायल 112 को दे दो। लड़की का दावा है कि उसने डायल 112 पर फोन किया मगर कॉल कनेक्ट नहीं हो पाई। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को भी दी। 25 अगस्त को तेलीबांधा थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अंबुजा सीमेंट की चुना पत्थर खदान के विस्तार के...

बलौदाबाजार। अंबुजा सीमेंट की चुना पत्थर खदान के विस्तार हेतु पर्यावरण स्वीकृति के संबंध में आयोजित जनसुनवाई सोमवार को ग्राम मोपर के शासकीय हाई...

भिलाई: सेक्टर-9 हनुमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक में धार्मिक...

भिलाई। सेक्टर 9 हनुमान मंदिर ट्रस्ट ‘माधव प्रसाद – गजरा बाई ट्रस्ट’ की विशेष बैठक पुजारियों और बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ...

छत्तीसगढ़: पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना...

CM साय ने बटन दबाकर किया योजना का शुभारंभ प्रदेश के 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राही शामिल दुर्ग जिले के 29573 हितग्राही होंगे लाभान्वित दुर्ग। छत्तीसगढ़...

दुर्ग बना हादसों का गढ़: सड़क क्रॉस कर रही...

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है। आए दिन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है। सोमवार दोपहर को...

ट्रेंडिंग