Dy. CM अरुण साव ने बोरसी में जीविका स्व सहायता समूह के “हमर हटरी” का किया शुभारंभ… कहा- सभी कलाकारों के शिल्पकला का है अनोखा संग्रह

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्कूल चौक बोरसी, दुर्ग में जीविका स्व. सहायता समूह के “हमर हटरी” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि, हमर हटरी में छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों के शिल्पकला का अनोखा संग्रह है। यहां पूरा छत्तीसगढ़ एक छत के नीचे समाहित है। साय सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। जीविका स्व सहायता समूह कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सराहनीय कार्य किया है। उन्हें निश्चित ही सफलता मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, यह प्रयास समूह की अध्यक्ष लिलेश्वरी साहू और उनकी टीम द्वारा किया गया। वास्तव में ये महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। हमर हटरी में छत्तीसगढ़ के सभी कलाकारों के शिल्पकला का अनोखा संग्रह है। पूरा छत्तीसगढ़ एक छत के नीचे समाहित है। यह छत्तीसगढ़ की पहली हटरी है, जहां राज्य की संपूर्ण कला और संस्कृति का समावेश है। हमारा राज्य कला एवं संस्कृति की दृष्टि से बहुत समृद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में कई नामी कलाकार हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। और यह काम जीविका स्व.सहायता समूह कर रहा है। निश्चित रूप से ये स्थानीय कलाकार के लिए बहुत बड़ा उपहार है। जीविका समूह में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं, यह अनुकरणीय कार्य है।

इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, दीपक ताराचंद साहू, नंदलाल साहू जी खिलावन साहू, प्रेम साहू, सतीश साहू, पोषण साहू, समूह की सभी बहनें, युवा शक्ति संगठन के साथी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...