राजनांदगांव आरक्षक भर्ती में अनियमितता: पुलिस आरक्षक की मौत पर जांच में तेजी… आईजी ने गठित की विशेष जांच टीम; 10 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

राजनांदगांव। राजनांदगांव में चल रहे आरक्षक भर्ती मामले में अनियमितता सामने आने के बाद आरक्षक के सुसाइड ने सिस्टम पर बड़े सवाल उठाए है। आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर की मृत्यु की निश्पक्ष जांच हेतु पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) का गठन किया गया है। आपको बता दें कि, थाना लालबाग क्षेत्र के ग्राम रामपुर के आरक्षक का शव मिला था। मामले के सभी पहलूओं पर बारीकी से जांच कर साक्ष्य संग्रह कर विधिवत् कार्यवाही करते हुए 10 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने IG ने निर्देश दिये है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जालबांधा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में पदस्थ आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर पिता चैतराम रत्नाकर का शव दिनांक 21.12.2024 को थाना लालबाग क्षेत्र के ग्राम रामपुर में पाये जाने पर थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव में मर्ग क्रमांक 117/2024 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा उक्त मर्ग की समुचित जांच हेतु देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं0चौकी के नेतृत्व में (01) अखिलेश कौशिक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जिला कबीरधार, (02) निरीक्षक अश्विनी राठौर, थाना प्रभारी अम्बागढ़चौकी जिला मोहला-मानपुर-अं0चौकी, (03) सउनि. द्वारिका प्रसाद लाउत्रे सायबर सेल जिला राजनांदगांव कुल चार अधिकारियों की विशेष जांच टीम गठित किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि उक्त टीम मामले के सभी पहलूओं पर बारीकी से जांच कर साक्ष्य संग्रह कर विधिवत् कार्यवाही करते हुए 10 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...