ठेले पर गुपचुप खाना पड़ा भारी, 25 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सभी अस्पताल में भर्ती

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ठेले पर गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा गांव का है. यहां गांव में लगे एक ठेले पर लोगों ने गुपचुप खाया था. गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. देखते ही देखते लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मरीजों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि प्रभावित लोगों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, जबकि तीन बच्चे भी बीमार हुए हैं.

सभी का इलाज जारी
इसके बाद मरीजों की हालत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है. कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल भी भेजा गया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक समय रहते इलाज मिलने से मरीजों की स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है.

फूड पॉइजनिंग की जताई आशंका
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी लोगों ने एक ही ठेले से गुपचुप खाया था. इसके बाद फूड पॉयजनिंग की आशंका जताई जा रही है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि मरीजों में फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि गुपचुप और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा सकते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...