CG News : चोरी के आरोप में दो युवकों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, Video वायरल

सूरजपुर। जिले में पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाने की शर्मनाक घटना समाने आई है। बताया जा रहा है कि रामानुजनगर क्षेत्र में चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं उनके हाथ और पीठ पर कथित चोरी का सामान भी लाद दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छिंदिया गांव निवासी धनसाय और मुकेश खेती-किसानी का काम करते हैं। ग्रामीणों ने दोनों युवकों पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाया गया।ग्रामीणों का दावा है कि दोनों युवकों को कथित रूप से रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद गांव के लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए दोनों के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और कथित चोरी का सामान उठवाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा। पीड़ित युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाने की घटना सामने आई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में यदि मारपीट और दुर्व्यवहार की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले पस्ता गांव में भी चोरी के शक में एक युवक का आधा सिर मुंडवाकर उसे जूतों की माला पहनाई गई थी और पत्नी के साथ गांव में घुमाते हुए मारपीट की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक सोच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...