छत्तीसगढ़ में ED का मेगा एक्शन: IAS अन्बलगन पी के घर पर रेड… प्रवर्तन निदेशालय की 20 अलग-अलग टीम प्रदेश में कर रही है छानबीन; रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और इन जगहों पर इनपर भी जारी है कार्रवाई… पढ़िए हर एक अपडेट

  • IAS के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर रेड
  • रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में ED की कार्रवाई जारी
  • ED की 20 अलग-अलग टीम कर रही है छानबीन
  • बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद जिलों में भी ED ने मारी है रेड
  • पूर्व विधायक और कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी

भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छत्तीसगढ़ में एक्शन पिछले साल से जारी है। ED ने प्रदेश के कई बड़े IAS अफसर और उद्योगपति के ठिकानो में छापेमारी की कार्रवाई की है। कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। साल 2023 में भी ED का एक्शन छत्तीसगढ़ में जारी है। मिली जानकारी की अनुसार ED ने आज तड़के रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में रेड मारी है।

बताया जा रहा है की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन एवं संस्कृति के सचिव IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में ED की रेड पड़ी है। IAS अन्बलगन पी के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित घर में भी ED की अधिकारी जांच कर रहे हैं। बतातें चले की, पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले वे खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी IAS अफसर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष के घर पर भी कार्रवाई हो रही है। जानकारी के अनुसार ED की 20 अलग-अलग टीम कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी। CRPF जवानों के साथ अधिकारियों की टीम IAS के निवास पर मौजूद हैं।

कहां-कहां ED ने मारी रेड?

  • पटेल ट्रांसपोर्टर्स विपुल पटेल के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी ने मारी रेड
  • महासमुंद में अग्नि चंद्राकार के ठिकानों में भी छापेमारी की जानकारी मिली है
  • कारोबारी स्वंत्रत जैन समेत प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर रेड की खबर आ रही है
  • कोरबा के व्यापारी एमएल पटेल के घर और रायपुर स्थित उनके ऑफिसों में भी रेड पड़ी हैं

बताया जा रहा है की, ये पूरी छापेमारी की कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुए कोयला स्कैम से जुड़ी हुई है। ED ने इससे पहले इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...