पूर्व सीएम के घर ED का छापा, भूपेश बघेल बोले – सदन में अदानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर भेजा गया

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। 6 गाड़ियों में सवार होकर ईड़ी के अधिकारी पहुंचे हैं। इससे पहले भी ईडी बघेल के यहां शराब घोटाले को लेकर छापा मार चुके हैं।

बता दें कि आज ही भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। सुबह 5 बजे के करीब ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ पदुम नगर भिलाई तीन निवास पर दबिश दी है। भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है। मैं अदानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है।

कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला मामले में बघेल के आवास पर छापा मारा था। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।

Exit mobile version