छत्तीसगढ़ में ED की रेड के बाद कैश, सोने-जेवरात की पहली तस्वीर…ED ने शेयर की तस्वीरें, IAS समेत 3 लोगों के पास से मिले 6.5 करोड़ कैश और गोल्ड-बुलियन

रायपुर। ईडी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बताया है कि आईएएस समेत तीन लोगों के पास से करोड़ों रुपए, गोल्ड-बुलियन मिले हैं। सीज की गई संपत्ति व कैश मिलाकर 6.5 करोड़ रुपए के आसपास का आंकलन किया गया है। पीएमएलए कोर्ट से 21 अक्टूबर तक के लिए तीनों को रिमांड में लिया है।

  • छत्तीसगढ़ इंफोटेक सोसायटी के चीफ IAS समीर विश्नोई ED की गिरफ्त में हैं।
  • गुरुवार को रायपुर की अदालत ने इन्हें 8 दिन की रिमांड पर ED अफसरों को सौंप दिया।
  • 11 अक्टूबर को इनके सरकारी बंगले पर ED का छापा पड़ा था।
  • प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों में से एक विश्नोई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध लेन-देन जैसे इनपुट ED के पास है।
  • इनसे जुड़ी पूछताछ अफसर से चल रही है।
  • कई खुलासे होते जा रहे हैं

ED की कार्रवाई को लेकर क्या-कुछ हुआ है…

  • 11 अक्टूबर को समीर विश्नोई के घर 15-20 ED के अफसरों ने छापा मारा
  • 12 अक्टूबर को समीर को उनकी पत्नी समेत हिरासत में लिया गया।
  • 13 अक्टूबर को समीर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया। पकड़े जाने पर मुंह छुपाया।
  • रायपुर की कोर्ट ने समीर को 8 दिन की रिमांड पर ED को सौंप दिया।
  • ED का दावा है कि समीर के घर से 6.5 करोड़ की कीमत का 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है।
  • इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक...

विदेश में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के युवा नेता की आवाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।...

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप...