मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एडिटेड वीडियो हुई वायरल: बीजेपी ने पुलिस से की शिकायत, FIR हुई दर्ज

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय का एक एडिटेड विडियो काफी वायरल हुआ है। इसके खिलाफ आज भाजपाइयों ने सिविल लाइन थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने 465, 469, 471, 66 सी आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत करने गए प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,निर्वाचन आयोग समिति प्रमुख विजय शंकर मिश्रा,सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, रसिक परमार प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता,अमित साहू ने कहा माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 3 अप्रैल 2024 को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है, जो न केवल आपत्तिजनक है, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है।

आवेदक उक्त कृत्य से निजी तौर पर बेहद आहत हैं और उन्हें मानसिक संताप हुआ है। अतः सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो निर्माता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करने एवं उक्त सोशल मीडिया साईट चैनल को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है इसीलिए अब वह इस प्रकार के कृत्य कर रही है यह कांग्रेस की हताशा, निराशा है। ऐसे कृत्य करने पर कांग्रेस के लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। कांग्रेस पूरी तरह से मानसिक दिवालियापन का शिकार है व राजनीति के निम्नतम स्तर पर उतर आई है।आदिवासी समाज से आने वाले प्रदेश के सरल सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वीडियो एडिट करना जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...