CG – 13 साल की छात्रा से गैंगरेप: घर में अकेली थी नाबालिग… पड़ोसियों की बिगड़ी नीयत, दुष्कर्म की वारदात को दिए अंजाम

13 साल की छात्रा से गैंगरेप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में रेप की वारदात लगातार सामने आ रही है। नया मामला कोटा से है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग से गैेगरेप की वारदात हुई है। आरोप है कि दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लड़की घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बउला निर्मलकर तखतपुर के आजादपारा का रहने वाला है। वह उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहता था और प्राइवेट जॉब करता था। इस दौरान वह उनकी बेटी से बातचीत करता था।

पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची कक्षा आठवीं पढ़ती है। उसके माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। परिजन घर से बाहर थे। इस बीच बेटी पर आरोपी की नीयत बिगड़ी और वह अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना एक सप्ताह पहले की है। शिकायत के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसका दोस्त फरार है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...