भिलाई में निर्माणधीन PM आवास योजना का निगम के EE और AE ने किया निरिक्षण… “मोर जमीन मोर मकान” योजना के तहत हितग्राहियों कर रहे मकान का निर्माण

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एचपी भागीदारी में किफायती आवास का निर्माण बीएलसी मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत हितग्राहियों द्वारा मकान का निर्माण किया रहा है l बन रहे मकान का सतत निरीक्षण एवं हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निर्देश दिए है। उसी के तारतम में कार्यपालन अभियंता बीके वर्मा, सहायक अभियंता अजय गौर, कुरूद बस्ती पहुंचकर बन रहे 17 मकान का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत हितग्राही का स्वयं का जमीन पर निर्धारित नक्शे के आधार पर सरकार द्वारा प्रदाय सहयोग राशि से मकान बनाया जाता है, निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों को बुलाकर के हिदायत दी गई थी। सभी मकान निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ बना दें। जिससे बरसात आने से पहले हितग्राही अपने परिवार सहित अपने मकान में निवास करने लगे।

निरीक्षण के दौरान हितग्राही बाराती राम साहू ने बताया मेरी बड़ी इच्छा थी कि, मेरा भी पक्का मकान हो जो अब बन रहा है मुझे अपने आंखों के सामने अपना मकान बनते देखते हुए बड़ी खुशी हो रही है। सुडा से निर्धारित लक्ष्य दिया गया है की सभी मकान समय अनुसार गुणवत्ता के साथ बन जाए। उसी के लक्ष्य के पूर्ति के लिए सतत निगरानी किया जा रहा है। इसका एक कैलेंडर बना हुआ है जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में निगम के अधिकारियों द्वारा जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...