छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान “Mandous” का असर: इन जगहों पर हो रही है बारिश…कई जगह छाए है घने बादल; जानिए दुर्ग का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफ़ान मैंडूस का असर देखने को मिल रहा है। भारत के कुछ हिस्सों में आए तूफान मैंडूस की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदलता दिख रहा है। रायपुर सहित आस-पास कई जिलों में बीते दिन से बादल छाए हुए हैं। वहीं दुर्ग, बस्तर समेत कई संभाग में रात से ही बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

अंबिकापुर में कल का तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रायपुर में 14.0, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 15.5 बिलासपुर में 14.6, पेंड्रा रोड में 11.2, और जगदलपुर में 16.6, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बेमेतरा जिले में भी बादल छाए हुए है।

Exit mobile version