एकांत साहू बने यूथ कांग्रेस भिलाई नगर जिला के महासचिव…चुनाव में 232 वोट किया था हासिल; NSUI एवं साहू समाज में भी निभा चुके है ज़िम्मेदारी

भिलाई। भिलाई नगर के वार्ड-19 राजीव नगर निवासी एकांत कुमार साहू यूथ कांग्रेस भिलाई नगर जिला के महासचिव चुने गए है। एकांत पूर्व में NSUI के संगठन चुनावो में कार्यरत रहे है और साथ ही साथ उन्होंने भिलाई निगम के चुनाव में भी जनता के बीच जाकर योगदान दिया है। भिलाई नगर और वैशाली नगर विधानसभा छेत्र में युवाओं की टीम के साथ वे काम करते है।

एकांत ने भिलाई टाइम्स को बताय की- माननीय विधायक देवेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में कई वर्षो से छात्रों एवं युवाओं के बीच रहकर सामाजिक एवं युवाओं की हित की आवाज को बुलंद करने में समर्थ रहा हु। विधायक जी हमेसा हमे मार्गदर्शन देते है। एकांत साहू पिछले 4 वर्षो से NSUI जिला सचिव और फिर जिला महासचिव पद में कार्यत थे। विगत 2 वर्षो से साहू समाज में संगठन सचिव के पद पर पदस्थ है।

Exit mobile version