CG – जादू-टोना के शक में बुजुर्ग बैगा का मर्डर… तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार… इस शक में की हत्या

CG

कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र के बांसकुण्ड गांव से जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के बाद मामले की जांच की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग ने जादू-टोना कर उनके पिता की जान ले ली। इसी शक के चलते आरोपियों ने योजना बना कर बुजुर्ग की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अतिरिक्त, अलग से बीएनएस की धारा 238,61 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने किया है। हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पिता की असमय मौत हुई थी। जिस पर आरोपियों को शक था कि, बुजुर्ग बैगा के जादू टोना के कारण उनके पिता की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की सुनील, जगदीश और अमित के पिता की मौत पेड़ से गिरने से हुई थी। इसी तरह एक अन्य आरोपी के पिता की मौत भी कुछ समय पहले पेड़ से गिरने के कारण ही हुई थी। वहीं मृतक के भाई की मौत भी 3 साल पहले अचानक तबियत बिगड़ने के कारण हुई थी। जिसके बाद सभी आरोपियों ने बैगा पर जादू टोना करने का शक जताते हुए हत्या की प्लानिंग बनाई।

आरोपियों ने 14 अक्टूबर की रात पहले सभी ने शराब और मुर्गा की पार्टी की और इसके बाद बुजुर्ग बैगा सुगनुराम उसेंडी 70 साल पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को खेल मैदान के पास पेड़ के नजदीक छुपा दिया था। वहीं गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं अब पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी सगे भाई हैं। वहीं अन्य तीन आरोपी रंजीत उसेंडी, प्रकाश और कौशल कुमार है। सभी 6 आरोपियों की उम्र 23 साल से भी कम है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मनीषा रावते ने बताया कि आरोपियों को अपने- अपने पिता की मौत पर बुजुर्ग पर जादू टोना करने का शक था। सभी ने प्लानिंग के तहत बुजुर्ग की हत्या की है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...