भिलाई। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना छावनी इलाके के करूणा अस्पताल के सामने की है। ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा है। गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया और जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि क्वार्टर नंबर 28 सड़क नंबर 16 सेक्टर 11 जोन 1 निवासी भूपेश बघेल ने शिकायत किया हैं कि उसके पिता दाऊ राम सतनामी अपनी स्कूटी 07 सीजी 7506 में सवार होकर बैटरी बनवाने गए थे। इस दौरान नंदिनी रोड स्थित करुणा अस्पताल के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 07 -C -6472 का चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को चपेट में लिया। घटना सुबह 9.30 बजे की है। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए तो प्लास्टिक शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे sector-9 अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में दाऊ राम को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोट आई। उपचार के बाद दोपहर 3 बजे उनकी मौत हो गई।
ट्रैफिक का दबाव ज्यादा
आपको बता दें कि शहर में हैवी ट्रैफिक का दबाव है। यह दबाव लगातार बढ़ते ही जा रहा है। नंदिनी रोड में आए दिन हादसे सिर्फ हैवी ट्रैफिक की वजह से हो रहे हैं। लेकिन दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग का अमला चालानी कार्रवाई में व्यस्त है। शहर के अन्य इलाकों में भी यही हालात है। सड़क संकरी होने के बावजूद भारी वाहन तेज गति से चल रहे हैं।

