नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग में छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में इस बार भी दो चरणों में मतदान होगा। उसके साथ ही मध्य प्रदेश राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में मतदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे पहला चरण 7 नवंबर को और वही दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा। मिजोरम में भी 7 नवंबर को चुनाव होगा और राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान किया जाएगा, वही तेलंगाना में 30 नवंबर को और मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। 3 दिसंबर को पांचो राज्यों का रिजल्ट आ जाएगा।

पांचों राज्यों में इस बार कितने मतदान केंद्र?
पहली बार विशिष्ट संवेदनशील आदिवासी समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups) का सौ फीसदी पंजीयन कराया गया है। 17 अक्तूबर को मतदाता सूची सार्वजनिक करा दी जाएगी। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में बदलाव कराए जा सकेंगे। इस बार 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे। 1.01 लाख मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।

किस राज्य में कितने मतदान केंद्र?
राज्य मतदान केंद्र
मध्यप्रदेश 64,523
राजस्थान 51,756
छत्तीसगढ़ 24,109
तेलंगाना 35,356
मिजोरम 1,276

नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच
60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।
सबसे ज्यादा वोटर राजस्थान में,
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

राज्य कुल मतदाता
मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख


