कैंप-2 क्षेत्रीय साहू मित्रसभा चुनाव: कृपाराम साहू बने अध्यक्ष…युवा संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे श्याम साहू, बेहतर काम करने ली पद की शपथ, चुनावधिकारी मुन्नालाल बोले-समाज को नई दिशा देने में ये सभी उतरेंगे खरा

भिलाई। केम्प 2 क्षेत्रीय साहू मित्र सभा की आमसभा व चुनाव माँ कर्मा भवन जेपी नगर वार्ड 32 में में इकाई अध्यक्ष लखन लाल साहू की अध्यक्षता में हुआ।

चुनाव अधिकारी सुपेला तहसील साहू समाज उपाध्यक्ष मुन्नालाल साहू, सहायक चुनावधिकारी सुपेला तहसील कोषाध्यक्ष खेदराम साहू के निर्देशन और खुर्सीपार क्षेत्रीय मित्रसभा अध्यक्ष परदेशी राम साहू व सचिव चुलेश्वर साहू के मार्गदर्शन में इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष कृपाराम साहू, उपाध्यक्ष केशव साहू व होमिन साहू, सचिव गैंदुदास साहू, कोषाध्यक्ष विशम्भर साहू, प्रचार सचिव खिलावन, सहसचिव जयंत, सह कोषाध्यक्ष रामनरेश, संगठन सचिव चुम्मन, कार्यालयीन सचिव रामचन्द्र साहू चुने गए।

वहीं युवा प्रकोष्ठ संयोजक श्याम कुमार साहू, उप संयोजक परसराम साहू, सचिव खेमेन्द्र, सहसचिव लखेश्वर, संगठन सचिव खेमचंद साहू के अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ से संयोजक गीता साहू, उप संयोजक चमेली, कोषाध्यक्ष चन्द्रकला, सचिव कांता, सहसचिव सुनीता व संगठन सचिव सोना साहू चयनित किए गए।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मुन्ना लाल साहू ने नव चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी समाज को नई दिशा में आगे आगे बढ़ाएंगे।

वहीं सभी बेहतर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। नव पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी व ईमानदारीपूर्वक अपने पद के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर केम्प क्षेत्र साहू समाज की गौरव वार्ड 32 सुंदरनगर पार्षद प्रियंका साहू व वार्ड 27 केम्प 1 शास्त्रीनगर पार्षद लक्ष्मी साहू का श्रीफल व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

साथ ही इकाई अध्यक्ष लखन लाल साहू को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण-भक्त माँ कर्मा की पूजा-अर्चना कर की गई। पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताई और कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आभार सचिव गैंदुदास ने व्यक्त किया। इस दौरान गणेश राम सोनवानी, रामप्रसाद साहू, नन्दलाल, हीरालाल साहू रामचन्द्र साहू व भोला साहू सहित युवा व मातृशक्ति भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...