भिलाई। रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति पश्चिम प्रखंड ने तैयारी बैठक जुबली पार्क सेक्टर 6 में आहुत की थी। बैठक में सर्वप्रथम भगवान रामचंद्र के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित की गया। उसके बाद पं. राजा आचार्य के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसमें पश्चिम प्रखंड अध्यक्ष तिलक राज यादव ने 101 मंदिरों से ध्वज निकालने का संकल्प लेते हुए रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया। समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू ने सनातन धर्म का महत्व बताते हुए हिंदुओं को संगठित होने प्रेरित किया। वहीं युवा शाखा के जिला अध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि जो लोग कभी राम के नाम का विरोध करते थे, वे लोग आज भगवान राम का नाम लेने विवश हैं। इसका संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर बग्गा ने किया। बैठक में प्रखंड महामंत्री दिनेश यादव, पूर्व पार्षद उपासना साहू, रामू राव, नवनीत हरदेव , दिनेश गौतम, हरि यादव, ऋतुराज शर्मा, युवा शाखा के अध्यक्ष शिवराम, विकास झा, रजनीकांत पांडे, भानु साहू, अतेंद्र सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, साकेत बंजारे, राजेंद्र नायक, पदमनाभन, ज्योति ठाकुर, पुष्पा पटेल, हरीश कनौजिया, गोल्डी, श्रवण यादव, राजू व अंजलि सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
रामनवमी पर पश्चिम प्रखंड के 101 मंदिरों से निकलेगा ध्वज: सेक्टर-6 की तैयारी बैठक में निर्णय, मनीष पांडेय बोले-जो लोग कभी विरोध करते थे वे अब ले रहे भगवान राम का नाम

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...
CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...
Aditya -
राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...
भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...
रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...
भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...
Aditya -
भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...
