VIDEO: दुर्ग में एक ही दिन में दो पुलिस कर्मियों की मौत: एक की लाश कार में मिली तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम…

भिलाई। आज का दिन दुर्ग पुलिस महकमे के लिए कुछ ठीक नहीं रहा। सुबह मौत की दो खबरें आई। दोनों पुलिस कर्मियों की थी। एक की लाश कार के अंदर मिली तो दूसरे का उपचार के दौरान मौत हो गई। कार के अंदर जिस पुलिस कर्मी की लाश मिली है, उसकी मौत कैसे हुई है? इसकी जांच जारी है। अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि उसकी हत्या हुई है या ये मामला सुसाइड का है…? अगर सुसाइड किया है तो किसके दबाव में किया है? ये तमाम सवाल जांच के हैं, जांच के बाद इनके जवाब मिल पाएंगे।

जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी में पदस्थ सूर्य नगर धमधा निवासी अनुज राय 32 वर्ष लंबे समय से लीवर समस्या से जूझ रहा था। जबकि IUACW शाखा के आरक्षक पीयूष सिंह बैस 37 वर्ष का शव मोहन नगर थाना एरिया के बाफना टोल प्लाज के पास कार के भीतर ड्राइवर सीट पर मिला है।

मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मृतक पीयूष सिंह बैस आईयूसीएडब्ल्यू शाखा भिलाई में रीडर के पद पर पदस्थ था। कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते पीयुष परेशान रहता था।

लंबी बीमारी के बाद अनुज का निधन
जेवरा सिरसा में पदस्थ रहे वाला आरक्षक अनुज राय पेट मे लिवर की बीमारी होने से शंकराचार्य जुनवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट कोविड-19 आई थी। इलाज के दौरान कोरोना से वह ठीक हो गया था। उसके बाद लिवर की बीमारी का भी अनुज का उपचार जारी था। उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीयूष का ट्रांसफर पुलिस लाइन दुर्ग हो गया था।

एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि, दो आरक्षको की मौत हुई है। जिसमे अनुज का तीन माह से उपचार चल रहा था। बीमारी से मौत हो गई। वहीं पीयूष की लाश कार के ड्राइवर सीट पर मिला है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। संदेह जताया जा रहा है कि अटैक आया होगा। पीएम के बाद पूरा स्पष्ट हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...