SEX RACKET के चंगुल से छुड़ाई गई छत्तीसगढ़ की मशहूर अभिनेत्री: पुणे के लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस समेत तीन को किया गया रेस्क्यू

पिंपरी-चिंचवड़: महाराष्ट्र के पुणे जिले से सटे पिंपरी चिंचवड़ में पुलिस ने एक लॉज पर चल रहे सेक्स रैकेट(Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे से रेस्क्यू करवाया है। रेस्क्यू करवाई गई महिलाओं में से एक छत्तीसगढ़ की जानी-मानी एक्ट्रेस(Actress in Sex Racket) भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ताथवड़े स्थित साईं लॉज पर की है। फ़िल्म अभिनेत्री के अलावा रेस्क्यू करवाई गई एक महिला मुंबई और दूसरी राजस्थान से है।

क्या है मामला
पुलिस को मुखबिरों से यह सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री पिंपरी-चिंचवड में सेक्स रैकेट में शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने पुणे- मुंबई मार्ग पर मौजूद साईं लॉज में कुछ लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जब आरोपी जाल में पूरी तरह से फंस गए तब पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट का धंधा सोशल मीडिया के जरिए चलाया जा रहा था। जिसमें अभिनेत्री और अन्य महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। इन महिलाओं से सेक्स के बदले प्रत्येक व्यक्ति से तीस से पैतीस हजार रुपए वसूले जा रहे थे। जिस्मफरोशी का धंधा जितेंद्र नाम का मुख्य आरोपी चलवा रहा था।

अभिनेत्री समेत दो महिलाएं रेस्क्यू
आरोपी मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिये अलग-अलग लॉज पर लड़कियों को वैश्यावृत्ति के लिए भेजते थे। ये सभी लड़कियां उनके नाम पर कमरा बुक करती थीं। देह व्यापार के इस दलदल में फंसी छत्तीसगढ़ की अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को आज़ाद करवाया गया है।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम जितेंद्र हस्तीमल बोकाडिया उर्फ हितेश हस्तिमलजी ओसवाल और हेमंत शाहू हैं। इसके अलावा मुकेश केशवानी, करण, यूसुफ, उर्फ लंगड़ा शेख के खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...