CG में देखते ही देखते आग का गोला बन गई इलेक्ट्रिक कार: 4 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान, वायरल हुआ Video, देखिए

CG में देखते ही देखते आग का गोला बन गई इलेक्ट्रिक कार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे 53 पर इलेक्ट्रिक कार में भीषण आग लग गयी। इस दौरान कार में चार लोग सवार थे। चारों ने कूद कर अपनी जान बचाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी कार वॉल्वो CG-04 PM 9910 में चार युवक सवार थे और सरायपाली की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार में आग लग गई। घटना रायपुर-सरायपाली रोड बसना की है।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1751278996275544386

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आगजनी के दौरान कार में खतरे का अलर्ट बजा था, जिसके बाद वाहन सवार चारों युवक उतरे और अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद कार में लगी हल्की आग भीषण हो गई और बैटरी कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी युवक सकुशल है। बसना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...