आकाशगंगा के स्ट्रीट पोल में लगी आग: आसपास के इलाके में इंटरनेट और बिजली बंद…

भिलाई। आज रात तकरीबन 8.30 बजे आकाशगंगा में आकाशदीप कापलेक्स के पीछे खंबे में आग लग गई। जगन्नाथ ट्रेडर्स के नाम से सब्जी वाले की एक दुकान जिसके सामने उपस्थित एक बिजली के खंबे में आग लग गई। खंबे में लगा एक बॉक्स पहले जलना शुरू हुआ जलते-जलते खंबे में बंधे वायर में आग पकड़ते हुए पूरे खंभे में आग की लपट शुरू हो गई। देखते ही देखते धू-धू कर पूरा खंबा आग की लपेटे में आ गया। खंबे से लगे वायर पर टपकती आग की लपटें जिसकी वजह से खंबे में जुड़े तार भी टूट कर सड़क पर गिर गए। बिजली कंपनी को तत्काल कॉल कर इसकी जानकारी दी गई। जिसमे विभाग द्वारा कोई व्यक्ति मौजूद न रहने का हवाला दिया गया। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत जुटाई मिट्टी और धूल फेंककर आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है। इससे एयरटेल समेत अन्य इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गए हैं। चूंकि, कई कंपनियों के ब्रॉडबैंड कनेक्शन के वायर इस खंबे से होकर गए थे। वहीं बिजली भी इलाके में बंद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...