Banking Scam: बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला…28 बैंकों के साथ 22842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, SBI की कंप्लेन पर FIR

नई दिल्ली। गुजरात में बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ABG शिपयार्ड और उसके तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित 8 लोगों के खिलाफ 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में FIR दर्ज की है।

भास्कर डॉट कॉम ने खबर में बताया है- बता दें कि ABG शिपयार्ड कंपनी जहाज के निर्माण और मरम्मत का काम करती है। इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं।

FIR के मुताबिक यह घोटाला अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 तक का है। इस घोटाले को बैंकिंग फ्रॉड में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला कहा जा सकता है क्योंकि यह नीरव मोदी से भी बड़ा घोटाला है।

SBI के DGM की शिकायत के मुताबिक कंपनी के पास ICICI बैंक के 7089 करोड़ रुपए, IDBI बैंक के 3634 करोड़ रुपए, SBI को 2468 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा के 1614 करोड़ रुपए, पंजाब नेशनल बैंक के 1244 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक के 1228 करोड़ रुपए और LIC को 136 करोड़ रुपए का नुकसान शामिल है।

CBI की FIR के मुताबिक फ्रॉड करने वाली दो प्रमुख कंपनियों के नाम एबीजी शिपयार्ड और एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड हैं। दोनों कंपनियां एक ही ग्रुप की हैं। आरोप है कि बैंकों से फ्रॉड किए गए पैसे को विदेशों में भी भेजा गया और काफी प्रॉपर्टी खरीदी गईं। तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर पैसा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भेजा गया।

बैंक ने सबसे पहले 8 नवंबर, 2019 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर सीबीआई ने 12 मार्च, 2020 को कुछ स्पष्टीकरण मांगा था। बैंक ने उस साल अगस्त में एक नई शिकायत दर्ज कराई। डेढ़ साल से अधिक समय तक जांच करने के बाद, CBI ने 7 फरवरी, 2022 को प्राथमिकी दर्ज करने वाली शिकायत पर कार्रवाई की।

कंपनी को एसबीआई के साथ ही 28 बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 2468.51 करोड़ रुपए के लोन की मंजूरी दी थी। ऑडिट से पता चला है कि वर्ष 2012-17 के बीच आरोपियों ने कथित रूप से मिलीभगत की और अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया, जिसमें पैसे का दुरुपयोग और आपराधिक विश्वासघात शामिल है।

इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
एजेंसी ने अग्रवाल के अलावा तत्कालीन कार्यकारी निदेशक संथानम मुथास्वामी, निदेशकों- अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवेतिया और एक अन्य कंपनी एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी कथित रूप से आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आधिकारिक दुरुपयोग जैसे अपराधों के लिए मुकदमा दर्ज किया है।
(कंटेंट- भास्कर डॉट कॉम)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओड़िशा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में...

रायपुर/कांटाबांजी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

नक्सल मोर्चे पर गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा पर छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार...

झारखंड के देवघर के इस विधानसभा के भाजपा प्रभारी...

देवघर, दुर्ग। झारखंड के मधुपुर विधानसभा के मधुपुर शहर मंडल का आवश्यक बैठक विधानसभा प्रभारी अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने लिया।लोकसभा चुनाव में अबकी...

ट्रेंडिंग