बाबा की बारात के लिए बुलावा: भिलाई में एक मार्च को भोले बाबा की बारात… भिलाई के सभी बाजारों के व्यापारी होंगे शामिल, पावर हाउस मार्केट से शुरू किया आमंत्रण कार्ड देने का सिलसिला

भिलाई। प्रदेश में भिलाई की महाशिवरात्रि की एक अलग प्रसिद्धी है। इस साल आयोजन को भव्य किया जाएगा। शहर के सभी व्यापारी अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालेंगे और भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे।
ये बातें शनिवार को भिलाई के व्यापारियों ने आयोजन समिति बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह से कही। दरअसल, शनिवार को भिलाई के जवाहर मार्केट, लिंक रोड, जलेबी चौक होते हुए वैशालीनगर, शांतिनगर, कोहका, जुनवानी के व्यापारियों को भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड दिया गया। अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, व्यापारी आमंत्रण कार्ड को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्हें कार्ड का इंतजार था। हर बार भिलाई के सभी बाजारों में आमंत्रण दिया जाता है। व्यापारियों ने आश्वास्त किया है कि वे 1 मार्च को भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे। आज कपड़ा, अनाज, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य क्षेत्र के व्यापारियों को आमंत्रण दिया गया है।

इस साल 11 हजार लोगों को बांटे जाएंगे कार्ड
इस साल 11 हजार लोगों को कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, उद्योगपति से लेकर सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। 13 साल से आयोजन कराने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हर साल यह बारात निकलती है। इस बार 11 हजार कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण के लिए नारी शक्ति भी आगे आई हैं। बोल बम समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने यह जिम्मा उठाया है। शहर के हरेक वार्ड में कार्ड वितरण शुरू हो गया है।

महिला समिति पर पूरा दारोमदार
महिला विंग की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पुष्पा सिंह,, सुनीता देवी, रजविंदर कौर, तारिणी शर्मा, बिलोतिन जैसवाल, हेमलता बिसाई, सरस्वती यादव, लक्ष्मी चौहान, शोभा सरोज, सुशीला देवी, बेबी शर्मा, पुष्पा यादव, प्रीती शर्मा, किरण लहरे, पुष्पा रावत, अनीता यादव, साधना चतुर्वेदी, चंदा तिवारी, अनीता रावत, ममता राठी, सुलोचना अग्रवाल, विद्या सिंह, अर्चना गोस्वामी, आनंदी वर्मा, अपर्णा दत्त, त्रिलोकी वर्मा, मनाली दत्ता, श्यामला यादव, उजाला नन्द, मंजू वर्मा, मधू कुमारी, सीमा प्रधान, राधा देवी समेत अन्य आमंत्रण कार्ड देने के लिए घर-घर जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...