छत्तीसगढ़ में बिजली ने दिया झटका: महंगी हो गई बिजली की दरें… जानिए आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर… अब कितना आ सकता है बिल

रायपुर। महंगाई के बीच एक बुरी खबर छत्तीसगढ़ के लिए भी आई है। राज्य में बिजली की दर बढ़ गयी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट में 10 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है, वहीं अन्य उपभोक्ताओं के लिए 15 पैसे प्रति यूनिट की बढोत्तरी की गयी है। आपको बता दें कि पावर कंपनी ने बिजली की कीमतो कों लेकर बिजली नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा था।

पावर कंपनी के प्रस्ताव पर आयोग ने सुनवाई की, जिसके बाद बिजली दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बिजली नियामक आयोग की तरफ से बताया कि बिजली कंपनी ने एक हजार 4 करोड़ की घाटे का प्रस्ताव आयोग किया था। लेकिन 1 हजार 4 करोड़ के घाटे लो नियामक आयोग ने 386 करोड़ ही मान्य किया और फिर 2.31 प्रतिशत वृद्धि करने की अनुमति दी है।

इस वृद्धि के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट और इंडस्ट्री और कर्मिशियल बिजली उपभोक्ताओं के लिए 15 पैसे प्रति यूनिट की बढोत्तरी की गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...