भगवामय होगा भिलाई; 15 को शहर के सभी हनुमान मंदिरों से निकलेगी ध्वज यात्रा…कानपुर के महाबली हनुमान मंडली के साथ वर्धा के ढोल ताशा पथक होगा आकर्षण

भिलाई। जय हनुमान सेवा समिति द्वारा विशाल ध्वज यात्रा का आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा। शहर के 101 हनुमानमंदिरों से विशाल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जाएंगी। ध्वज यात्रा सेक्टर 2 से निकालेगी जो और सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचेगी।

जय हनुमान सेवा समिति द्वारा लगातार बीते करीब 4 साल से हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल भी धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम भक्त हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार यह महापर्व बेहद खास होगा। क्योंकि शहर के 101 हनुमान जी के मंदिरों से विशाल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। जो सेक्टर 2 से होकर जय-जय श्रीराम के जयकारे के साथ सेक्टर 9 हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां हनुमान चालिसा का पाठ करने के साथ ही भव्य महापूजा आरती होगी।

भक्तों काे महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। यही नहीं इस बार इस पूरे आयोजन में सबसे खास होगा कानपुर की महाबली हनुमान की मंडली का आयोजन। इसके अलावा देश के दो सबसे प्रसिद्ध हनुमान जी की झांकी के दर्शन करने का सौभाग्य भी भिलाईवासियों को इस पावर अवसर पर मिलेगा।

जगदम्बा ढोल तासा पथक की प्रस्तुती भी हनुमान भक्तो को भक्ति में लीन कर देंगी।साथ ही भजन सम्राट राकेश तिवारी इंदौर वाले भी अपने भक्तिगीतों से सब का मन माहेंगे और पूरे शहर को भक्त गीतों से सराबोर करेंगे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...