काम की खबर: 15 के बाद जमा करेंगे प्रॉपर्टी टैक्स तो लगेगी पेनाल्टी…अब 2 दिन शेष, छुट्‌टी के दिन भी काउंटर खोलेगा भिलाई निगम

भिलाई। संपत्तिकर जमा करने वाले करदाता 15 अप्रैल तक अवकाश के दिन भी टैक्स जमा कर सकते है। मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय के काउंटर 15 अप्रैल तक खुले रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2021-22 के करदाताओं के लिए टैक्स जमा करने की तिथि 15 अप्रैल बढ़ाई गई है। इस अवधि में संपत्तिकर जमा करने में अतिरिक्त अधिभार देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस निर्णय से करदाताओं को काफी राहत मिलेगी। संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि पूर्व में 31 मार्च निर्धारित थी, जिसे शासन ने 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया है। करदाता इस अवधि में अपना टैक्स जमा करके इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर संपत्तिकर वसूली में तेजी लाने का काम अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा था, पूरे माह भर संपत्तिकर जमा करने के लिए टैक्स कलेक्शन काउंटर खुले रहे। मुनादी एवं अन्य माध्यमों से टैक्स जमा करने लोगों से अपील की गई, वही कुर्की दल का गठन कर कुर्की वसूली की कार्यवाही की गई। नतीजन टैक्स की वसूली में खासी वृद्धि हुई है। वही करदाताओं को भी टैक्स जमा करने के लिए सुविधा मिली है। आगे 2 दिन भी टैक्स कलेक्शन काउंटर अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत टैक्स वसूली के निर्देश दिए हुए हैं। टैक्स वसूली पूर्ण करने को लेकर निगम आयुक्त लगातार अधिकारियों को निर्देशित करते रहे है। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल के फैसले से इस वित्तीय वर्ष में टैक्स नहीं बढ़ाया गया है जिससे संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए काफी राहत मिलेगी।
15 अप्रैल के बाद टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को देना होगा 18% अधिभार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 15 अप्रैल की अंतिम तारीख तक टैक्स जमा करने वालों को अधिभार नहीं देना होगा। परंतु इसके बाद टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 18% अधिभार और शास्ती शुल्क देना होगा। करदाता सही समय पर टैक्स जमा कर ले तो अधिभार से बच सकते हैं। ऑनलाइन जमा कर सकते हैं टैक्स टैक्स जमा करने वाले करदाता www.cgsuda.com में ऑनलाइन पेमेंट को क्लिक करके भिलाई मुंसिपल कारपोरेशन का चयन करने के उपरांत वार्ड एवं अपना आईडी नंबर डालकर डेबिट क्रेडिट एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट जमा कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर टैक्स की वर्षवार जानकारी भी देख सकते हैं। ऑनलाइन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 18001216505 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...