दुर्ग में अंडरब्रिज का अधूरा काम, अफसरों पर भड़के विधायक वोरा: बोले- निर्माण अधूरा होने से लोग परेशान, हजारों लोग करते हैं पार, यहां नहीं चलेगा कछुआ चाल

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने पीडब्लूडी (सेतु विभाग) अफसरों से रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा करने कहा है। वोरा ने कहा कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण बेहद धीमी गति से हो रहा है। निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करना जरूरी है। नाराजगी जताते हुए वोरा ने अफसरों से सवाल किया कि अंडरब्रिज का निर्माण आखिर कब तक पूरा किया जाएगा?

वोरा ने कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण पूरा न होने से शहरवासियों को पटरीपार क्षेत्र से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटरीपार से बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर स्कूल पढ़ने आते हैं। स्कूली बच्चों के अलावा कॉलेज स्टूडेंट्स, महिलाएं, बुजुर्ग समेत हजारों नागरिकों को पटरी पार कर आवाजाही करना पड़ रहा है।

अंडरब्रिज का निर्माण धीमी गति से होने के कारण हर दिन रेल पटरियों को पार कर आवाजाही की मजबूरी से नागरिकों के साथ हादसा होने का खतरा है। बच्चों व नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरब्रिज का निर्माण तत्काल पूरा करना अत्यावश्यक है। वोरा ने सेतु निगम के अफसरों से कहा है कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र पूरा करें। ताकि, नागरिकों को पटरीपार से मुख्य शहर में आवागमन की सुविधा मिल सके।

अंडरब्रिज के बाजू कांक्रीट सड़क बनाए नगर निगम : वोरा

वोरा ने नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी को रायपुर नाका अंडरब्रिज के बगल में राजू टेलर्स से होते हुए एमआईचौक तक करीब 25 से 30 फीट चौड़े स्थान पर कांक्रीट सड़क का निर्माण करने कहा है। वोरा ने कहा कि यह स्थान खाली है और आवागमन के लिए सड़क का निर्माण करने से लोगों को काफी सुविधा होगी। वोरा ने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...