विद्युत संविदा कर्मियों ने आंदोलन के 20वें दिन किया हवन-यज्ञ…पॉवर कम्पनी प्रबंधन व राज्य शासन को सद्बुद्धि देने के लिए किया हनुमान चालीसा पाठ

भिलाई। छग राज्य संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले अनिश्चित कालीन आंदोलन के 20वें दिन धरना स्थल रायपुर में विद्युत संविदा कर्मी अपने द्विसूत्री मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वे लगातार पॉवर कम्पनी के कुनीति का विरोध कर रहे हैं।

आंदोलन के 20वें दिन विद्युत संविदा कर्मियों ने पॉवर कम्पनी प्रबंधन एवं राज्य शासन को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा पाठ के साथ हवन-यज्ञ किया। विद्युत संविदा कर्मियों द्वारा तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं से शीघ्र नियमितीकरण के कामना के साथ पूजा- अर्चना की गई।

विद्युत संविदा कर्मियों के हैं द्विसूत्री मांग…
1. संविदा कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमित करें।
2. विद्युत दुर्घटनाओं में शहीद संविदा कर्मियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए।
पॉवर कम्पनी में लाइन परिचारक संविदा कर्मियों को 2 वर्ष में नियमित करने का रहा है परम्परा…

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी में लाइन परिचारक संविदा कर्मियों को दो साल के संविदा/परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने पर नियमित करने का परम्परा रहा है। किन्तु राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण विद्युत संविदा कर्मियों का नियमितीकरण नहीं हो रहा है। संविदा कर्मी 2 वर्ष में नियमित हो जाने के उम्मीद से अपने जान जोखिम में डाल कर काम करने के लिए इस विभाग में आ जाते हैं। किंतु आये दिन उनके साथ विद्युत दुर्घटनाएं हो जाते हैं।

इसमें सैकड़ों लोगों के अंग- भंग हो गए हैं और 25 से अधिक संविदा कर्मियों का निधन हो गया है। इसलिए विद्युत संविदा कर्मी अपने नियमितीकरण और अनुकम्पा नियुक्ति का मांग कर रहे हैं। जिस कारण संविदा कर्मी शासन तक अपनी बातों को पहुँचाना चाहते हैं। लेकिन शासन भी आंख कान मूंदे हुए है और इधर एक तरफ विद्युत संविदा कर्मियों की जान बारी- बारी से जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...