भिलाई निगम में कर्मचारियों का हुआ तबादला: एक दर्जन से ज्यादा स्टाफ का नाम शामिल… कुछ को मिला अतरिक्त प्रभार, आदेश जारी; देखिये पूरी लिस्ट

-नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त रोहित व्यास

भिलाई। भिलाई निगम में कई कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है और कई कर्मचारियों को अतरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है तथा कुछ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार कुलदीप कुमार गुप्ता प्रभारी कार्यपालन अभियंता को परियोजना शाखा के दायित्व के साथ-साथ जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता का दायित्व सौंपा गया है।

इनको मिली अतरिक्त जिम्मेदारी :-

  • विश्वजीत सेनगुप्ता डाटा एंट्री ऑपरेटर को वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 कार्यालय से स्थानांतरित करते हुए जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में लेखापाल की जिम्मेदारी दी गई है
  • मनोज सिंह ठाकुर अधीक्षण अभियंता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी, सिटी बस योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, निदान 1100, लोक सेवा गारंटी, ई गवर्नेंस, पीएम गति शक्ति योजना तथा कंप्यूटर शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है

इन कर्मचारियों के विभाग में हुआ बदलाव :-

  • अर्पित बंजारे उप अभियंता को वाहन शाखा के कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु जिम्मेदारी दी गई है।
  • विनय कुमार मेश्राम स्वच्छता पर्यवेक्षक को जोन क्रमांक 2 से राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य
  • दिनेश कुमार बेलचंदन चौकीदार को योजना विभाग से राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य
  • हरिओम गुप्ता सहायक राजस्व निरीक्षक को राजस्व विभाग के लिपिकीय कार्य से राजस्व विभाग में तोड़फोड़ एवं रोका छेका अभियान हेतु
  • रामदयाल बारले सफाई कामगार को जोन क्रमांक 3 से अधीक्षण अभियंता कक्ष
  • रोशनलाल टंडन भृत्य को अधीक्षण अभियंता कक्ष से डाटा सेंटर विभाग
  • अंजनी सिंह हेल्पर क्लीनर को वैशाली नगर जोन कार्यालय से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में प्रभारी सहायक स्वच्छता निरीक्षक के कार्य हेतु
  • सुदामा परगनिहा पंप सहायक को मदर टेरेसा नगर से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में प्रभारी सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी
  • यशवंत मछीरखे स्वच्छता पर्यवेक्षक शिवाजी नगर को जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 में प्रभारी सहायक जोन स्वच्छता निरीक्षक
  • हेमंत माझी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में प्रभारी सहायक स्वच्छता निरीक्षक

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...