दुर्ग में इस तारीख को लगने वाला है रोजगार मेला: एक हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां, पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के तकनीकी शैक्षाणिक संस्थानो (आई टी आई , पॉलीटेक्निक ) के विद्यार्थियों हेतु जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 24 फरवरी को संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस में किया जाएगा । इसमे 15 कंपनियों की लगभग 1000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी।

इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के सेलेक्शन के लिए प्री काउंसलिंग और साक्षात्कार की तैयारी हेतु जिला प्रशासन की पहल पर आई टी आई क्लस्टर वार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु 4 क्लस्टर क्रमशः आई. टी. आई. भिलाई, आई. टी. आई. दुर्ग, आई. टी. आई पाटन और धमधा बनाए गए है, जिनमे नजदीकी आई. टी. आई. के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। 16 फ़रवरी को आई. टी. में इस सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 235 विद्यार्थी उपस्थित रहे । आगामी 20 एव 21 तारीख को क्रमशः आई. टी. आई. दुर्ग औऱ आई. टी. आई. धमधा एवं पाटन में इसका आयोजन किया जाएगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...