केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने थपथपाई दया की पीठ: कोरोनाकाल में किए बेहतरीन कामों के लिए दया को मिला सम्मान

– एक न्यूज चैनल के कान्क्लेव में शामिल हुए दया सिंह
– भोले बाबा की बारात और जनसेवा के लिए पार्षद दया सिंह सम्मानित हुए

भिलाई। नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को नई दिल्ली में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दया सिंह को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिया है। ZEE न्यूज के कान्क्लेव में दया सिंह को यह सम्मान दिया गया।

इस कान्क्लेव में दया सिंह ने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा आने वाले समय में समिति किन विषयों पर काम करने वाली है। उस पर विस्तार से अपनी बातें रखी। इस कान्क्लेव में दया सिंह के कार्यों की तारीफ की। इनमें भोले बाबा की बारात का विशेष जिक्र किया गया।

चूंकि, भोले बाबा की बारात छत्तीसगढ़ में सबसे बेहतरीन तरीके से निकाला जाता है। हर साल भोले बाबा की भव्य झांकी निकाली जाती है। जिसमें प्रदेशभर के लोग शामिल होते हैं और देशभर से झांकी आती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने बढ़िया काम के लिए दया की पीठ थपथपाई।

इन दिनों दिल्ली दौरे पर है दया सिंह
आपको बता दें कि दया सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर चल रहे हैं। अब तक दो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर भिलाई की समस्याओं को सामने रख चुके हैं। इनमें केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार प्रमुख रूप से शामिल है। दोनों से कई विषयों पर चर्चा हुई है। उन्हें आश्वास्त किया है कि आने वाले दिनों में इन विषयों को मंजूरी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...