CSVTU ने Online Exam के लिए बढ़ाई तारीख: अब 2 तक कर सकते हैं आवेदन

भिलाई। तकनीकी तथा फार्मेसी के स्टूडेंट्स 2 जून तक ऑनलाइन एग्जाम फार्म भर सकेंगे। सीएसवीटीयू ने एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि में विस्तार किया है। पहले इसकी अंतिम तिथि 25 मई थी, जिसे विश्वविद्यालय ने बढ़ा दी है।

अप्रैल-मई 2022 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र- छात्राएं अपने एग्जाम फार्म यूनिवर्सिटी पोर्टल के माध्यम से फिलअप कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं को 2 जून तक एग्जाम फार्म भरना होगा। बीई तथा बी फार्मेसी के रेगुलर तथा बैकलॉग स्टूडेंट्स ऑनलाइन मोड में परीक्षा फार्म भर सकेंगे। परीक्षाओं के टाईम टेबल शेड्यूल अलग से अपलोड किए जाएंगे। छात्रों द्वारा भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फार्म कालेजों द्वारा सत्पापित किए जाएंगे।

बीई तथा बी फार्मेसी के स्टूडेंट्स भर सकेंगे फार्म
तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के पोर्टल के माध्यम से बीई तथा बी फार्मेसी के स्टूडेंट्स अपने एग्जाम फार्म भर सकेंगे। इसमें ओल्ड व न्यू कोर्स के अलावा पीसीई के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। बीई के सातवें तथा आठवें सेमेस्टर तथा बी फार्मेसी के सातवें तथा आठवें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स एग्जाम फार्म भर सकेंगे।

ऑफलाइन परीक्षा फार्म नहीं लिए जाएंगे
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे गए फार्म ही स्वीकार किए जाएंगे तथा किसी भी परिस्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन परीक्षा फार्म नहीं लिया जाएगा. साथ ही अघोषित परिणाम, कॉलेज स्थानांतरण तथा अन्य किसी कारण से यूनिवर्सिटी पोर्टल में किसी छात्र का नाम नहीं आने की स्थिति में छात्रों को बिना देर किए मूल कॉलेज से संपर्क करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...