सड़क हादसे में युवक की मौत: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, गाड़ी में बैठी पत्नी और दो बच्चे हुए घायल, पति की मौके पर हुई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हो गई है। हादसा के दौरान गाड़ी के अंदर उसकी पत्नी और दो बच्चे भी मौजूद थे। तीनों घायल हैं। इन्हें पुलिस और राहगीरों की मदद से अंबेडकर अस्पताल भेजा गया।

घटना मंदिर हसौद इलाके में हुई। ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये एक्सीडेंट मयूर स्कूल के पास हुआ। पूरी रफ्तार में ये कार रायपुर की तरफ जा रही थी तभी डिवाइड से गाड़ी के सामने का हिस्सा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम चंद्रहास साहू था।

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रहास सिलतरा इलाके का रहने वाला था। पत्नी और दो बच्चों को अपनीे कार में लेकर आरंग गया हुआ था। चंद्रहास के कुछ परिजन आरंग में रहते हैं। आरंग में पारिवारिक कार्यक्रम होने की वजह से युवक वहां गया था। लौटते वक्त ये हादसा हुआ।

अब चंद्रहास के रायपुर और आरंग में रहने वाले परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही है। घायल अवस्था में उसकी पत्नी और बच्चों का इलाज जारी है। इन्हें सिर में चोटें आई हैं। फिलहाल ये खतरे से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...