CG-एक्सीडेंट का LIVE VIDEO: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा… हालत गंभीर… देखिए वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में एक बाइक चालक आ गया है। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना बिलासपुर के नेशनल हाईवे की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीबन साढ़े 9 बजे नेशनल हाईवे में रायपुर की तरफ से अकलतरा की ओर टैंकर क्रमांक सीजी 08 w 7747 जा रही थी। उस बीच बाइक सवार एक व्यक्ति बिलासपुर की तरफ जा रहा था तभी ग्राम ढ़ेका के पास ढेका मोड़ पर पहुँचे ही थे कि तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया।

इस घटना में नीले शर्ट व सफेद पैंट पहने बाइक सवार वाले को गंभीर चोट लगी है, जिसे राहगीरों की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान व स्थिति का पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...