छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़: सर्चिंग के दौरान माओवादियों ने ऐंबुश लगाकर की जवानों पर फायरिंग… जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए नक्सल; एक महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से एक महिला नक्सली की ढेर होने की खबर सामने आ रही है l पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो रही थी। मौक़े से एक महिला माओवादी का शव और हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के थाना किरंदुल-अरनपुर, जिला सुकमा के थाना जगरगुंडा एवं ज़िला बीजापुर के थाना गंगालूर बासागुड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडी तुमनार,पीडिया,तामोडी के आसपास जंगल पहाड़ियों में माओवादियों के प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के दरभा डिवीज़न डीवीसीएम सचिव जगदीश और पश्चिम बस्तर डिवीज़न डीवीसीएम दिनेश तथा कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

उक्त सूचना के आधार पर दो दिन पूर्व दिनांक 16.07.2024 को ज़िला दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ़, सीआरपीएफ़ कोबरा, सीआरपीएफ़ 111 वी वाहिनी, 230 वी वाहिनी, 231 वी वाहिनी,195 वी वाहिनी की यंग प्लाटून द्वारा संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आज दिनांक 18.07.2024 को थाना किरंदुल क्षेत्रांतर्गत पुरंगेल और इरालगुडेम के मध्य डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स दंतेवाड़ा की टीम पर माओवादियों द्वारा ऐंबुश लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा सम्भाल कर जवाबी कार्यवाही की गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौक़े से भाग खड़े हुए।

फ़ायरिंग रुकने पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर एक महिला माओवादी का शव हथियार और नक्सल सामग्री सहित बरामद हुआ है। मुठभेड़ उपरांत बरामद माओवादी शव की शिनाख्तगी कार्यवाही की जा रही है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियो के घायल होने की प्रबल संभावना है। समस्त सुरक्षाबल सुरक्षित है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगीl

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...