गरियाबंद में मुठभेड़ : जवानों ने 14 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला, बारूद और ​हथियार बरामद, सर्चिंग जारी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने साय सरकार के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गरियाबंद इलाके में कल देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बल के जवानों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में नक्सलियों के बड़े मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम जंगल की ओर रवाना किया गया। जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों के ठिकाने की जानकारी मिली और घेराबंदी करके 12 जवानों को ​मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों के शव के पास से भारी संख्या में गोला, बारूद और ​हथियार भी बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की मानें तो कई हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। पुलिस की सर्चिंग अभी भी जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...