CG में 5 दरिंदों को फांसी की सजा : पहाड़ी कोरवा बच्ची से रेप और पिता-बहन की हत्या मामले में कोर्ट ने 5 आरोपियों को दिया मृत्युदंड, एक को उम्रकैद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और उसके पिता व बहन की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच दोषियों को मृत्युदंड दिया है। वहीं एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक सुनील सिंह ने बताया कि विकासखंड कोरबा अंतर्गत एक पहाड़ी कोरवा परिवार के तीन सदस्यों की हत्या 29 जनवरी 2021 को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मामले की सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ममता भोजवानी की अदालत ने पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए 6 लोगों को कोरवा परिवार की बच्ची से दुष्कर्म व उसकी हत्या के अलावा दो अन्य सदस्यों की हत्या का भी दोषी माना। कोर्ट ने इस मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसमें आरोपी संतराम मंझवार (45), अनिल कुमार सारथी (20) परदेशी दास उम्र (35), आनंद दास उम्र (26) और अब्दुल जब्बार उर्फ विक्की मेमन शामिल हैं। सभी विकासखंड कोरबा अंतर्गत सतरेंगा थाना लेमरू क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावा कोर्ट ने उमाशंकर यादव (22) को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

जानिए पूरा मामला

अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक ने बताया कि एक पहाड़ी कोरवा परिवार सतरेंगा में रहने वाले संतराम मंझवार के घर मवेशी चराता था। संतराम ने परिवार को 8 हजार रुपए मासिक और हर माह 10 किलो चावल देने का वादा किया था, लेकिन संतराम ने जानवरों को चराने के बदले महज 600 रुपए दिए और 10 किलो चावल दिया। तब कोरवा परिवार 29 जनवरी को संतराम का घर छोड़कर चला गया।

परिवार के सदस्य सतरेंगा बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी बीच संतराम ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ उनके घर तक पहुंचा देगा। कोरवा परिवार में एक साढ़े तीन साल की बच्ची और दूसरी साढ़े नौ साल की लड़की थी। आरोपी तीनों को बाइक पर लेकर कुछ दूर तक गए। फिर तीनों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना से पहले दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...